वास्तु शास्त्र की छोटी-छोटी मगर मोटी बातें

दोस्तों, आपने कई बार अपने बूढ़े बुजुर्गों से रोजमर्रा के कामों में आने वाली दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए कई टोटके सुने होंगे। मसलन जैसे वीरवार को नाखून नहीं काटने चाहिए, दक्षिण की तरफ मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए, पलंग पर बैठ कर पैर नहीं हिलाने चहिए आदि आदि।

इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो कहना मुश्किल है परंतु आज हम आपको एक ही पोस्ट में ऐसे कई सारे ऐसे टिप्स देने की कोशिश करेंगे जिसे हमारे बुजुर्ग बताया करते थे।

● झाड़ू - पोछा कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। इन्हें हमेशा छुपा कर रखना चाहिए। झाड़ू कभी भी रसोईं में नहीं रखनी चाहिए।
● घर में टूटा हुआ शीशा कभी भी नहीं होना चाहिए।
●शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद होना चाहिए।

●घर में सुख शांति के लिए कपूर को घी डूबा कर सुबह शाम जलानी चाहिए।
● दुर्घटना से बचने के लिए शाम को हनुमान चालीसा के बाद कपूर अवश्य जलाएं।
● घर में जिस जगह वास्तु दोष हो वहां कपूर की 2 टिकिया रखें। ख़त्म होने पर दुबारा रखें।

            जो कपूर 24 घंटे में अपने आप ख़त्म या वाष्पित हो जाये वही शुद्ध कपूर होता है।
● अच्छे भाग्य के लिए सुबह नहाते समय पानी में थोड़ा सा कपूर का तेल मिलाएं। शनिवार को चमेली का तेल भी मिला सकते हैं।
● लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोज रात को रसोई अच्छी तरह साफ़ करके, चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं। यह प्रक्रिया रोज करें।
● सूर्यास्त के बाद कभी भी किसी को दूध, दही या प्याज नहीं देना चाहिए। यह भाग्य में बाधक भी बन सकता है।
● घर के मुख्य द्वार पर कूड़ादान कभी नहीं रक्खें।
● घडी को कभी दक्षिण दिशा में तथा दरवाजे पर ऊपर नहीं टांगना चाहिए।
● घडी को सही समय से आगे या पीछे मत करें।
● घर में हरी ,लाल या संतरी रंग की घड़ियाँ मत लगाएं। तथा दुकान में नीले या काली रंग की घडी न लगाएं।
घडी गोल या चौकोर ही होनी चाहिए।
● घर के सोने वाले कमरे में पौधे नहीं लगाना चाहिए।
● घर में पोछा लगाते समय पानी में सेंधा नमक डालें। सादा नमक भी डाल सकते है।
● घर में सीढ़ी की संख्या odd या विषम होनी चाहिए।
● मेन गेट पर या इसके ऊपर बड़ा शीशा लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा उससे टकराकर वापस चली जायेगी।
● एक कपूर और फूल वाली लौंग को जलाएं तथा उसकी राख को किसी साफ कागज़ की पुड़िया में इकठ्ठा कर लें तथा 5 दिन तक थोड़ा थोड़ा करके आपनी ज़ुबान पर लगाएं। इससे आपका दुर्भाग्य दूर हो जायेगा।
● जीवन में तरक्की पाने के लिए रोज पहली रोटी गाय को दे और चीटियों को शक्कर मिला आटा दें।
● तांबे के लोटे में जल व् लाल चंदन मिला कर रात को अपने सर के पास रख कर सोएं। सुबह उस जल को तुलसी को चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां धीरे धीरे दूर हो जाएंगी।
● नौकरी पाने के लिए किसी कुँए में आधा किलो दूध ड़ालें।
● घर के अग्नि कोण्ड में पानी की टंकी नहीं होनी चाहिए।
● रविवार को पान का पत्ता लेकर निकलें। रुके हुए काम भी पूरे हो जायेंगे।
● गिफ्ट या चोरी वाले जूते कभी न पहनें।

● भूरे रंग के जूते ऑफिस में न पहने।

कर्ज  उतारने सम्बन्धी कुछ उपाय :-

●यदि किसी से कर्ज लिया है तो उसे मंगलवार के दिन चुकाने के बारे में सोंचे।

●बुधवार और रविवार को कभी किसी को उधार न दें। 

● मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान मंदिर में नारियल रखना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.