किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट-Best direction of Money Plant in home and office

  किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

Amazing benefits of Money Plant

ऐसी मान्यता है कि जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां सुख और समृद्धि में इजाफा होता है। इसीलिए अक्सर आपको कई घरों में मनी प्लांट किसी बोतल, जार या गमले में लगा मिल जाएगा। इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। इसकी बेल का जमीन पर फैलना भी अशुभ होता है।

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट Amazing benefits of Money Plant

गलत दिशा में लगाने से होता है नुकसानकई बार मनी प्लांट का पौधा लगाने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। धन आने की बजाए, किसी न किसी वजह से वापस चला जाता है। इसकी वजह इसे गलत दिशा में रखा होना भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर पौधे को उचित दिशा में लगाया गया तो वो सकारात्मक प्रभाव देता है वहीं, यदि उस पौधे को गलत दिशा में लगाया गया है तो नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है। इससे फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगता है।

किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांटमाना जाता है कि मनी प्लांट के पौधे को घर में आग्नेय यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे ये पौधा न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा देता है, बल्कि धन का लाभ भी होता है। इस दिशा के देवता गणेशजी माने जाते हैं, जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं। गणेश जी विघ्न हरते हैं, तो वहीं, शुक्र सुख-समृद्धि लाता है।

कहाँ ना लगाएं मनीप्लांटमनी प्लांट को कभी भी ईशान यानि उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ये दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है। क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति को माना गया है। शुक्र और बृहस्पति में शत्रु का संबंध है। इसलिए शुक्र से संबंधित ये पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान पहुंचाता है।

आसानी से लग जाता है ये पौधामनी प्लांट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे घर या आंगन कहीं भी आसानी से लगा सकते हैं। इसे किसी बोतल या जार में पानी भरकर भी लगाया जा सकता है। इसकी देखभाल में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। साथ ही घर में हरियाली भी नजर आती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.